Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

'इंडिया' गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया और दावा किया कि अगला लोकसभा चुनाव 'इंडिया' गठबंधन पहले ही जीत चुका है।

उन्होंने बीते आठ जून को हुई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में दिए अपने भाषण का हिंदी रूपांतरण वाला ऑडियो शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा किया।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'कई साथियों ने इंडिया गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था, यह रहा, ज़रूर सुनें।'

उन्होंने कहा, '8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज़्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया। जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो... जब संस्थाओं पर कब्ज़ा हो... जब जनता की आवाज़ दबाई जाए...तब सिर्फ़ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।'

उन्होंने फिर यह दावा किया कि 2024 का चुनाव यह गठबंधन हारा नहीं था और 2029 का चुनाव विपक्षी गठबंधन जीत चुका है।

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, 'हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से भाजपा और भारत के संस्थानों पर उसके कब्ज़े को हराएंगे।'

भाषा हक माधव

माधव