Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मप्र : अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग के दल पर हमला, पांच कर्मचारी घायल; चार गिरफ्तार

देवास, 13 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के देवास जिले में शनिवार को वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के हमले में विभाग के पांच कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना कमलापुर थानाक्षेत्र के भील आमला गांव में हुई जहां वन विभाग का दल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान गांव के 20- 25 लोग एकजुट हो गए और उन्होंने लाठी-डंडों एवं पत्थरों से वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान सरकारी गाड़ियों और ‘अर्थमूविंग’ मशीन में भी तोड़फोड़ की गई।

उन्होंने कहा कि हमले में वन विभाग के पांच कर्मचारी घायल हुए और अब उनका उपचार चल रहा है।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस के दलों ने भील आमला और आस-पास के गांवों में दबिश दी तथा घटना के लगभग चार घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अलग-अलग प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है ।

भाषा हर्ष राजकुमार

राजकुमार