Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है: मोहन भागवत

तिरुवनंतपुरम, 13 जून (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है, लेकिन इसे ‘‘सबसे ज्यादा गलत समझा गया’’।

भागवत ने यहां आरएसएस के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि संगठन बाहर से लोगों को एक अर्धसैनिक संगठन जैसा लग सकता है-क्योंकि स्वयंसेवक वर्दी में पथ संचलन करते हैं-या फिर इसे एक अखिल भारतीय व्यायामशाला जैसा भी समझा जा सकता है, क्योंकि यह भारतीय खेलों और मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आरएसएस यह सब कुछ नहीं है। संघ को बाहर से समझना कठिन है।’’

भागवत ने कहा, ‘‘आरएसएस को समझने का सबसे अच्छा तरीका है उससे जुड़ना और उसे भीतर से अनुभव करना। हालांकि, ऐसा करने के लिए पहले यह भरोसा होना चाहिए कि उसे परखना और समझना सुरक्षित है। एक व्याख्यान या पुस्तक संघ के बारे में कम से कम उतनी समझ तो प्रदान कर ही सकती है।’’

उन्होंने कहा कि आरएसएस न तो किसी विशेष स्थिति की प्रतिक्रिया है और न ही समाज के किसी वर्ग या राजनीतिक दल के विरोध में है।

भागवत ने कहा, ‘‘क्योंकि आरएसएस को अक्सर गलत समझा गया, इसलिए उसने अपने शताब्दी समारोहों के तहत लोगों तक पहुंच बनाने और संगठन तथा उसके कार्यों को समझाने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने और देश की सेवा से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अस्तित्व में आया था।

भाषा देवेंद्र संतोष

संतोष