Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास में नया मुकाम हासिल किया है: अन्नापूर्णा देवी

धनबाद (झारखंड), 13 जून (भाषा) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नापूर्णा देवी ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री को सबसे लंबे समय तक एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता की सेवा करने के लिए बधाई देती हूं। राष्ट्र के 'प्रधान सेवक' के रूप में 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम लोगों के हित में योजनाएं तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया है।”

भाषा जोहेब माधव

माधव