Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

इजराइली सेना के करीब आने पर लेबनानी सेना ने एक गांव में स्थित बैरक से सैनिक हटाए

बेरूत, 13 जून (एपी) लेबनानी सेना ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान के एक गांव में स्थित अपने बैरक से सैनिकों को हटा लिया। इजराइली सैनिकों के करीब पहुंचने पर लेबनानी सेना ने यह कदम उठाया। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इजराइली सेना ने दक्षिणी शहर नबातिह और आस-पास के गांवों समेत लगभग 20 जगहों के लिए खाली करने की चेतावनी जारी की, जिसके बाद कफर तेबनित में मौजूद लेबनानी सेना की बैरक से सैनिकों को हटाया गया।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को नबातिह के पास अलग-अलग गांवों पर हवाई हमलों की खबर दी। इनमें से एक हमले में देर अल-जहरानी में दो लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी ने यह भी बताया कि शनिवार को नबातिह पर तोपों से गोले दागे गये।

लेबनानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इजराइली सेना के इलाके में घुसने के बाद उनकी सेना ने अपनी टुकड़ियों को कफर तेबनित बैरक से हटा लिया।

एपी शफीक रंजन

रंजन