Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सोनभद्र में नाबालिग पुत्री के साथ पिता ने दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (उप्र) 13 जून (भाषा) सोनभद्र जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि घोरावल थाने में शुक्रवार को एक महिला ने सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ उसके पति (पीड़िता के पिता) ने दुष्कर्म किया।

एसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में 40 वर्षीय आरोपी पिता के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया।

उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार