Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अंविथा ने प्लेऑफ में वाणी में पछाड़ को डब्ल्यूपीजीटी में दूसरा खिताब जीता

मैसूरू, 13 जून (भाषा) अंविथा नरेंद्र ने दबाव में शानदार संयम का परिचय देते हुए अनुभवी वाणी कपूर को रोमांचक प्लेऑफ में पछाड़ कर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के सातवें चरण का खिताब अपने नाम किया।

बेंगलुरु की युवा गोल्फर अंविथा के करियर का यह दूसरा खिताब है।

अंविथा ने आखिरी नौ होल में शानदार वापसी करते हुए अनुभवी वाणी कपूर को दूसरे प्लेऑफ होल में हराया।

अंविथा ने अंतिम दिन एक-अंडर 69 का कार्ड खेला, जबकि वाणी ने छह-अंडर 64 का शानदार कार्ड खेला जिससे दोनों खिलाड़ियों को स्कोर एक समान 209 हो गया।

अंविथा ने इसके बाद शुरुआती प्लेऑफ के बारबरी पर छूटने के बाद दूसरे प्लेऑफ होल पर बर्डी लगाकर खिताब जीत लिया।

यह 20 साल की खिलाड़ी अंविथा का इस टूर में दूसरा खिताब है, इससे पहले उन्होंने 2024 में भी जीत दर्ज की थी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

आनन्द