Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शाह ने जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर समिति के कामकाज को सुगम बनाने के लिये बैठक की अध्यक्षता की

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक की, ताकि जनसांख्यिकीय बदलाव पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के कामकाज को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर की अध्यक्षता वाली यह समिति जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करेगी, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले बदलावों का।

उन्होंने बताया कि समिति इन बदलावों का जायजा लेने के लिए बड़े शहरों और औद्योगिक कस्बों का भी दौरा करेगी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि समिति की पहली बैठक पूर्व में आयोजित की जा चुकी है और इसके लिए कार्यसूची (एजेंडा) तैयार कर ली गई है।

उन्होंने कहा, “गृह मंत्रालय समिति के सुचारू कामकाज के लिए साजोसामान संबंधी और अन्य जरूरी सहायता प्रदान करेगा।”

भाषा प्रशांत रंजन

रंजन

रंजन