Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने यहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी की बागी सांसद शताब्दी रॉय भी थीं।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर स्वयं को “मूल तृणमूल कांग्रेस’’ संसदीय समूह के रूप में मान्यता देने की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं।

शनिवार को हुई बैठक का विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं हो सका।

यह घटनाक्रम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में गहराते संकट के बीच सामने आया है, जहां बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा किया कि 19 लोकसभा सदस्य बागी गुट का समर्थन कर रहे हैं।

यदि बंद्योपाध्याय भी उनके साथ शामिल हो जाते हैं, तो बागी गुट के सांसदों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।

बागी खेमे के एक सूत्र ने कहा कि वे लोकसभा में बंद्योपाध्याय को अपना नेता बनाना चाहते हैं।

बागी सांसदों के एक समूह ने इससे पहले सोमवार को भी यादव के आवास पर बैठक की थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद विधायकों और सांसदों द्वारा की गई बगावत से तृणमूल कांग्रेस संकट में घिरी हुई है।

पार्टी के पास लोकसभा में 28 सदस्य हैं। पार्टी के पास राज्यसभा में 13 सदस्य हैं जिनमें से अब तक तीन ने इस्तीफा दे दिया है।

तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर पार्टी में टूट कराने के उद्देश्य से ‘‘ऑपरेशन लोटस’’ चलाने का आरोप लगाया है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश