Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि19 मोदी लीड यात्रा

भारत ‘जी-7’ शिखर सम्मेलन में ‘ग्लोबल साउथ’ की आकांक्षाओं को भी आवाज देगा : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आगामी ‘जी-7’ शिखर सम्मेलन में भारत न केवल अपनी बात रखेगा, बल्कि ‘ग्लोबल साउथ’ की आकांक्षाओं को भी आवाज देगा।

दि2 कांग्रेस सम्मेलन

नीट मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले को लेकर छात्र सम्मेलन करेंगे, जिसकी शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से होगी। इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली में भी वह इस तरह के सम्मेलनों के माध्यम से छात्रों से संवाद करेंगे।

दि44 रक्षा वायुसेना दुर्घटना लीड मौत

असम में एएन-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

नयी दिल्ली, असम के जोरहाट में रूसी मूल के एएन-32 परिवहन विमान के शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई, जिनमें दो अधिकारी शामिल हैं।

दि30 शाह जनसांख्यिकी

शाह ने सीमावर्ती जिलों में जनसांख्यिकीय बदलाव का अध्ययन करने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसांख्यिकी में हो रहे बदलावों का अध्ययन करने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति को शनिवार को निर्देश दिया कि वह सीमावर्ती जिलों में जनसंख्या के स्वरूप में आए परिवर्तनों का विस्तृत अध्ययन करे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे58 बंगाल अभिषेक तीसरी लीड पुलिस छापा

अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक भूचाल

कोलकाता, पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बलों ने कथित वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर कई घंटे तक तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे82 छत्तीसगढ़ गिरिराज सिंह कांग्रेस

कांग्रेस शासन काल में गरीब मिट गए, लेकिन गरीबी नहीं मिटी : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

रायपुर, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस शासन काल में गरीब मिट गए, लेकिन गरीबी नहीं मिटी, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर लाया गया है।

प्रादे73 मप्र ब्रिक्स घोषणापत्र

ब्रिक्स बैठक में किसानों के अधिकार, डिजिटल कृषि और खाद्य सुरक्षा पर संयुक्त घोषणाएं

इंदौर (मध्यप्रदेश), भारत की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों की बैठक में खाद्य सुरक्षा, किसानों के अधिकारों, डिजिटल कृषि और जलवायु-लचीली खेती को लेकर शनिवार को संयुक्त घोषणाएं की गईं जिनमें बीज प्रणालियों में किसानों के अधिकारों और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण के लिए फोरम की स्थापना शामिल है।

प्रादे79 केरल मुफ्त यात्रा बस महिलाएं

केएसआरटीसी की सात श्रेणी की बसों में 15 जून से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी

तिरुवनंतपुरम, केरल राज्य सड़क परिवहन निगम ने उन बस श्रेणी की लिस्ट जारी की है, जिनमें 15 जून से प्रियदर्शिनी योजना के तहत महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे40 असम कैबिनेट लीड आधार

असम मंत्रिमंडल ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आधार जारी नहीं करने का फैसला किया: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने अवैध प्रवासियों को आधार कार्ड हासिल करने से रोकने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को यह कार्ड जारी नहीं करने का फैसला किया है।

वि5 अमेरिका ट्रंप ईरान भारत

ट्रंप ने ईरान पर भारतीय जहाजों पर हमले करने का आरोप लगाया, तेहरान ने इसे ‘निराधार’ बताया

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाते हुए इस कथित कार्रवाई को ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया जबकि तेहरान ने इस आरोप को ‘‘निराधार’’ करार दिया।

अर्थ5 एंथ्रोपिक मॉडल स्थगन

एंथ्रोपिक ने ‘फेबल 5’ और ‘मिथोस 5’ मॉडल की वैश्विक पहुंच पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई

नयी दिल्ली, अमेरिकी सरकार के निर्यात नियंत्रण संबंधी निर्देश के बाद कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने उन्नत एआई मॉडल ‘फेबल 5’ और ‘मिथोस 5’ की वैश्विक पहुंच पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रोक लगा दी है।

खेल25 खेल आईपीएल लीड खिलाड़ी

आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर हस्तक्षेप नहीं करेगा बीसीसीआई

धर्मशाला, हाल में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के दौरान फ्रेंचाइजी की चिंताओं के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) विदेशी खिलाड़ियों और उनकी टीम के बीच उनकी उपलब्धता को लेकर कोई मध्यस्थता नहीं करेगा।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि13 स्वास्थ्य बच्चे सोशल मीडिया

सोशल मीडिया का एक दिन में दो घंटे से अधिक इस्तेमाल करने वाले बच्चों में मानसिक बीमारी का खतरा

मेलबर्न, ब्रिटेन और अन्य देश 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया तक पहुंच को सीमित करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के उपायों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी भी हम इस बारे में बहुत कुछ नहीं जानते हैं कि प्रौद्योगिकी कम उम्र वालों के मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करती है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप