Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

चंडीगढ़ के बाजार में हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मारी, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़, 13 जून (भाषा) चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित एक दवा की दुकान पर शनिवार को दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने टोपी और मास्क पहन रखे थे।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी दुकान के गल्ले के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और गल्ले के पास खड़े व्यक्ति पर बेहद नजदीक से गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

सेक्टर-11 के मुख्य बाजार क्षेत्र में कई दवा दुकानें हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह स्नानकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के निकट स्थित है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष