Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

‘यंग इंडिया’ का उदय शिक्षा, कौशल और नवाचार में निवेश का परिणाम है: सावंत

पणजी, 13 जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार, नवाचार और खेल के क्षेत्र में लगातार निवेश की वजह से ही ‘यंग इंडिया’ का उदय हुआ है।

सावंत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व-स्तरीय विश्वविद्यालयों और ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी प्रमुख योजनाओं के साथ-साथ खेल के बेहतर बुनियादी ढांचे और अवसरों के जरिए भारत के युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यंग इंडिया’ का उदय कोई अचानक हुई घटना नहीं बल्कि यह बड़े पैमाने पर शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार, नवाचार और खेल के क्षेत्र में लगातार किए गए निवेश का नतीजा है।”

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को वे संसाधन और मौके दिए जा रहे हैं जिनकी उन्हें अपनी असली क्षमता को पहचानने व उसे साकार करने के लिए जरूरत है।

सावंत ने कहा, “हर नया विश्वविद्यालय, हर नया स्टार्टअप, हर नया सीखा गया कौशल और हर नई नौकरी भारत की ‘अमृत पीढ़ी’ के आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की कहानी को मजबूत बनाती है।”

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष