Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राम मंदिर में हमारी भूमिका सिर्फ निर्माण कार्य की देखरेख करने तक ही सीमित : नृपेंद्र मिश्र

अयोध्या (उप्र) 13 जून (भाषा) अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार को कहा कि उनकी भूमिका सिर्फ निर्माण कार्य की देखरेख करने तक ही सीमित है।

उन्होंने मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी और पैसों में गड़बड़ी के आरोपों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने आये मिश्र ने कहा कि उनकी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ निर्माण कार्यों की निगरानी करना है। उन्होंने बताया कि वह निर्माण से जुड़े कार्यों का जायज़ा लेने अयोध्या आए हैं।

उन्होंने कहा कि बैठक में कई निर्माण परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

मंदिर में कथित दान घोटाले के बारे में पूछे जाने मिश्र ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ़ निर्माण कार्य देखता हूं, और कुछ नहीं।’’

उन्होंने दान घोटाले से जुड़े सवालों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार