Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भाजपा 2027 के चुनावों के बाद पंजाब में अगली सरकार बनाएगी : सुनील जाखड़

अबोहर, 13 जून (भाषा) भाजपा की पंजाब इकाई के नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में अगली सरकार बनाएगी और दावा किया कि सीमावर्ती राज्य के लोग पार्टी को उम्मीद की किरण के तौर पर देखते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने पार्टी को सत्ता में लाने का फैसला किया है, क्योंकि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल-इंजन सरकार’ (जिसमें राज्य और केंद्र दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार हो) ही राज्य को आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के कारण आए विकास और प्रशासनिक ठहराव से बाहर निकाल सकती है।

भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग के बिना पंजाब अपनी मौजूदा स्थिति से बाहर नहीं निकल सकता।

जाखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 12 साल की जन-सेवा के उपलक्ष्य में अबोहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सर्व समाज ओबीसी’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी मौजूद थे।

जाखड़ ने कहा, “जिस तरह मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम किया है, उसी तरह पंजाब में भाजपा सरकार ‘सबका हिसाब’ (जवाबदेही) भी सुनिश्चित करेगी और जिन लोगों ने निजी फायदे के लिए पंजाब के सरकारी खजाने को ‘लूटा’ है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि पंजाब में आप का हाल वैसा ही होगा, जैसा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का हुआ था और अगले चुनावों के बाद पार्टी पूरी तरह से बिखर जाएगी।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप