Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केरल में अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने तैरता हुआ स्टेडियम बनाया

कोझिकोड (केरल) 13 जून (भाषा) केरल में फुटबॉल विश्व कप की दीवानगी चरम पर है, जहां सड़कों और गांवों में लियोनेल मेसी, नेमार और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे सितारों तथा अर्जेंटीना, ब्राजील और पुर्तगाल जैसी टीमों के पोस्टर, फ्लेक्स और कटआउट बड़ी संख्या में लगाए जा रहे हैं। लोग अपने घरों को भी अपनी पसंदीदा टीमों के रंगों से सजा रहे हैं।

सबसे ज्यादा सुर्खियां हालांकि पुल्लावूर गांव में नदी के बीचों-बीच बने एक अनोखे “स्टेडियम” को मिल रही हैं, जिस पर अर्जेंटीना की पूरी टीम के कटआउट लगाए गए हैं।

पुल्लावूर में अर्जेंटीना समर्थकों ने नदी के बीच नावों की मदद से एक छोटा सा तैरता हुआ स्टेडियम तैयार किया है। इसके ऊपर अर्जेंटीना टीम के सभी खिलाड़ियों के कटआउट लगाए गए हैं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और पुल के पास से इस दृश्य का आनंद ले रहे हैं।

इस फ्लोट (मंच) के निर्माताओं का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी अर्जेंटीना ही विश्व कप जीतेगी। टीवी चैनलों की तस्वीरों में बच्चे और बड़े इस फ्लोट पर चलते, फोटो खिंचवाते और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

आयोजकों ने यह भी बताया है कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि तेज हवा, भारी बारिश या नदी का जलस्तर बढ़ने पर भी यह न तो डूबेगा और न ही पलटेगा।

पिछले विश्व कप में भी पुल्लावूर में इसी तरह का उत्साह देखने को मिला था, जब नदी के छोटे से टापू पर अर्जेंटीना, ब्राज़ील और पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ियों के विशाल कटआउट लगाए गए थे। उस समय मेसी, नेमार और रोनाल्डो के कटआउट के बीच “ऊंचाई की प्रतिस्पर्धा” ने दुनियाभर का ध्यान खींचा था।

भाषा आनन्द आनन्द मोना

मोना