Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केएसआरटीसी की सात श्रेणी की बसों में 15 जून से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी

तिरुवनंतपुरम, 13 जून (भाषा) केरल राज्य सड़क परिवहन निगम ने उन बस श्रेणी की लिस्ट जारी की है, जिनमें 15 जून से प्रियदर्शिनी योजना के तहत महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूची के अनुसार, महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) द्वारा संचालित सात श्रेणी की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

इस योजना के तहत ऑर्डिनरी, सिटी ऑर्डिनरी, लिमिटेड स्टॉप ऑर्डिनरी, फेयर-स्टेज ऑर्डिनरी, टाउन-टू-टाउन, पॉइंट-टू-पॉइंट और ग्रामवंडी सर्विस शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को इस योजना के तहत आने वाली बसों की पहचान करने में मदद के लिए इनपर स्टिकर लगाए जाएंगे।

यह योजना उन पांच गारंटी में से एक है जिनकी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी। तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन 15 जून को इसकी शुरुआत करेंगे।

योजना को लागू करने में हुए व्यय की भरपाई केएसआरटीसी को सरकार द्वारा की जाएगी।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष