Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एनडीएमसी ने 30 जून तक संपत्ति कर के भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शनिवार को घोषणा की कि जो करदाता 30 जून या उससे पहले अपना बकाया चुका देंगे, उन्हें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

नगर निकाय ने एक बयान जारी कर अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रॉपर्टी मालिकों से आग्रह किया कि वे उसके ऑनलाइन पोर्टल या अन्य अधिकृत भुगतान माध्यमों से समय पर भुगतान करके छूट का लाभ उठाएं।

हाल के वर्षों में एनडीएमसी के संपत्ति कर संग्रह अभियान में छूट की योजना एक नियमित हिस्सा रही है। इसका मकसद लोगों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना और राजस्व संग्रह को बेहतर बनाना है।

एनडीएमसी ने पिछले साल भी 30 जून से पहले भुगतान करने पर इसी तरह की 10 प्रतिशत छूट दी थी।

एनडीएमसी ने करदाताओं से अंतिम समय की भीड़ से बचने और रियायत का लाभ उठाने के लिए समय सीमा से पहले अपना बकाया जमा करने की अपील की।

भाषा शफीक माधव

माधव