Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गोवा: मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी एसयूवी, पांच लोग हिरासत में

पणजी, 13 जून (भाषा) उत्तरी गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के काफिले में एक गाड़ी के घुसने के बाद पुलिस ने एक कांस्टेबल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार रात अमोनो में उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री संखेलिम से पणजी जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सामने से आ रही एक अज्ञात एसयूवी अचानक मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गई, जिससे सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत गाड़ी को सड़क के किनारे कर दिया, जिससे कोई भी संभावित दुर्घटना या सुरक्षा में चूक टल गई।

घटना की सूचना मिलने पर बिचोलिम थाने के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में गाड़ी में सवार लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पाए गए और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चालक घटना स्थल से भाग गया था लेकिन उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक पोंडा उपमंडल में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

पुलिस के मुताबिक, सभी पांचों लोग अब पुलिस की हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और गाड़ी रोके जाने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सुरक्षित आगे बढ़ गया।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव