Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा में खड़े ट्रक से टकराई कार, दो लोगों की मौत

भवानीपटना (ओडिशा), 13 जून (भाषा) ओडिशा के कालाहांडी जिले में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार के टकराने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात भवानीपटना बाईपास पर कार के एक मालवाहक वाहन से टकराने से यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से उनके शव निकाले गए।’’

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बलांगीर जिले के टिटलागढ़ के पिंटू बाग और कालाहांडी के धर्मगढ़ इलाके के गौतम नायक के तौर पर हुई है।

भवानीपटना सदर पुलिस ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष