Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राम चरण की 'पेद्दी' ने ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक ‘बॉक्स ऑफिस’ पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इस फिल्म का निर्देशन बुची साना ने किया है और यह चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म में शिवा राजकुमार और जाह्नवी कपूर ने भी अभिनय किया है।

फिल्म की निर्माता कंपनी 'वृद्धि सिनेमाज' ने शनिवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर टिकट खिड़की पर हुई कुल कमाई की जानकारी दी।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 135.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसने अपने पहले सप्ताहांत में 236.7 करोड़ रुपये कमाए।

कैप्शन में लिखा था, 'पेद्दी वर्ष 2026 में दक्षिण भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने नौ दिनों में दुनिया भर में 366 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।'

अस्सी के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित, ‘‘पेद्दी' एक निचली जाति के ग्रामीण की कहानी है, जो अपने समुदाय के लिए पहचान और सम्मान पाने के लिए कुश्ती का रास्ता चुनता है।

फिल्म में जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्माण 'वृद्धि सिनेमाज' के तहत वेंकट सतीश किलारू ने किया है।

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश