Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

देवरिया में बिहार ले जायी जा रही अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

देवरिया (उप्र), 13 जून (भाषा) देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की गयी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक में ड्राइवर केबिन के ऊपर विशेष रूप से बने एक डिब्बे से ‘ऑफिसर्स चॉइस’ ब्रांड की शराब के लगभग सात दर्जन गत्ते बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब बिहार ले जायी जा रही है जिसके आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात जांच शुरू की और देवरिया की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोका।

अधिकारियों के अनुसार तलाशी करने पर छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई जिसके ट्रक और शराब जब्त कर ली गयी तथा चालक और सहायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

सलेमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सीवान जिले के अनूप चौहान और अरुण पासवान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सलेमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार