Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सिलीगुड़ी में व्यापारी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

कोलकाता, 13 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक व्यापारी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने हाल में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता संजय कुमार सिंघल ने कहा कि यह शिकायत शुक्रवार को सिलीगुड़ी साइबर अपराध पुलिस थाने में दर्ज कराई गई।

सिंघल ने आरोप लगाया कि बनर्जी ने चार मई को चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाकर बयान दिए थे।

उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘जब एक सांसद किसी सार्वजनिक मंच पर कार के ऊपर खड़ा होकर केंद्रीय गृह मंत्री को निशाना बनाता है, तो वहां मौजूद लोग कितने भयभीत हुए होंगे? यदि तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता में आ जाती, तो क्या होता, यह सोचकर मैं कांप जाता हूं।’’

व्यापारी ने आरोप लगाया कि चुनाव अभियान के दौरान बनर्जी के बयान कानून के अनुरूप नहीं थे और उन्होंने सवाल उठाया कि एक सांसद ऐसे बयान कैसे दे सकता है।

इस शिकायत पर अभिषेक बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ राज्य और केंद्रीय दोनों एजेंसियों द्वारा कई मामलों में जांच की जा रही है, जिनमें विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति से संबंधित कथित जाली हस्ताक्षरों की जांच भी शामिल है।

कुछ दिन पहले एक वकील ने उसी पुलिस थाने में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी हालिया सार्वजनिक टिप्पणियां देश की संप्रभुता और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक थीं।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप