Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में नर्सिंग की पढाई कर रहे दो छात्रों की मौत

बेंगलुरु, 13 जून (भाषा) बेंगलुरु के निकट मैसुरु रोड पर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे दो लोगों की मोटरसाइकिल शनिवार देर रात कथित तौर पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान एर्नाकुलम निवासी गौरी शंकर (22) और केरल के कन्नूर निवासी अतुल सी. बी. (22) के तौर पर हुई है।

दुर्घटना देर रात करीब दो बजे दोनों के मैसुरु से केंगेरी लौटते समय आर. आर. डेंटल कॉलेज के पास हुई।

शुरुआती जांच के मुताबिक, गौरी शंकर ने कथित तौर पर तेज गति के कारण मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया जिससे वह सड़क के 'डिवाइडर' से टकरा गई।

दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था और दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जांच जारी है।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष