Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये

पेशावर, 13 जून (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये हैं। सेना की मीडिया शाखा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि पिछले 72 घंटों में उत्तरी वजीरिस्तान जिले में जो 21 लोग मारे गए हैं उनमें ‘फित्ना-अल-ख़्वारिज’ के चार सरगना भी थे तथा वे सुरक्षाकर्मियों और बेगुनाह नागरिकों की हत्या समेत कई आतंकी गतिविधियों में लिप्तता के लिए वांछित थे।

पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को ‘फित्ना-अल-ख़्वारिज‘ नाम से भी पुकारती है।

सेना की मीडिया शाखा के बयान में कहा गया है, ‘‘ पिछले हफ्ते से बेहद कुशल और सटीक अभियान में कुल 48 ख्वारिज मारे गए हैं।’’

इसमें कहा गया है कि मारे गए लोगों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश