Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 13 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंदिर परिसर में शराब पीने का विरोध करने पर दो लोगों ने 40 वर्षीय पुजारी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव में यह घटना हुई और मृतक की पहचान बाबा नाथन के रूप में हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बताया कि इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर अनिकेत (22) और अरुण (23) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और कथित तौर पर भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेर लिया।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

राव ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल जितेंद्र

जितेंद्र