नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि19 मोदी लीड यात्रा
भारत ‘जी-7’ शिखर सम्मेलन में ‘ग्लोबल साउथ’ की आकांक्षाओं को भी आवाज देगा : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आगामी ‘जी-7’ शिखर सम्मेलन में भारत न केवल अपनी बात रखेगा, बल्कि ‘ग्लोबल साउथ’ की आकांक्षाओं को भी आवाज देगा।
दि15 विदेश मंत्रालय जयशंकर रुबियो
जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री के समक्ष भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बातचीत में ओमान की खाड़ी में एक वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी सैन्य हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया।
दि17 वायुसेना दुर्घटना जांच
असम में एएन-32 विमान दुर्घटना मामले में वायुसेना ने ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए
नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान के असम के जोरहाट जिले में उतरते समय शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए गए हैं।
दि2 कांग्रेस सम्मेलन
नीट मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत
नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले को लेकर छात्र सम्मेलन करेंगे, जिसकी शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से होगी। इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली में भी वह इस तरह के सम्मेलनों के माध्यम से छात्रों से संवाद करेंगे।
प्रादे35 बंगाल अभिषेक दूसरी लीड पुलिस छापा
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ का आरोप लगाया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बलों ने कथित वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के चार घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली।
प्रादे32 तेलंगाना राजनाथ लीड वायुसेना
उभरती प्रौद्योगिकियों ने युद्ध की परिभाषा बदल दी है : राजनाथ सिंह
हैदराबाद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले नए अधिकारियों को आधुनिक संघर्ष के बदलते स्वरूप के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह देते हुए शनिवार को कहा कि बड़ी शक्तियों को अब युद्धक्षेत्र में पहले जैसी बढ़त हासिल नहीं है क्योंकि छोटी ताकतें भी विशेष रणनीति का इस्तेमाल कर भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं।
प्रादे38 असम कैबिनेट आधार
असम मंत्रिमंडल ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आधार जारी नहीं करने का फैसला किया: मुख्यमंत्री
गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने अवैध प्रवासियों को आधार कार्ड हासिल करने से रोकने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को यह कार्ड जारी नहीं करने का फैसला किया है।
वि8 पाक प.एशिया शहबाज
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की शर्तों पर सहमति बनी: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
इस्लामाबाद, 13 जून (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की शर्तों पर सहमति बन गयी है।
वि5 अमेरिका ट्रंप ईरान भारत
ट्रंप ने ईरान पर भारतीय जहाजों पर हमले करने का आरोप लगाया, तेहरान ने इसे ‘निराधार’ बताया
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाते हुए इस कथित कार्रवाई को ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया जबकि तेहरान ने इस आरोप को ‘‘निराधार’’ करार दिया।
खेल6 खेल फुटबॉल कप लीड अमेरिका
अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से रौंदकर विश्व कप में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की
इंगलवुड (कैलिफोर्निया) : फोलारिन बालोगुन ने पहले हाफ में दो गोल किए जिससे अमेरिका ने अपनी घरेलू धरती में 32 वर्षों में पहली बार खेले जा रहे फुटबाल विश्व कप में पराग्वे पर 4-1 की धमाकेदार जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
भाषा सुरभि नेत्रपाल
नेत्रपाल