Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त

गुवाहाटी, 13 जून (भाषा) असम के जोरहाट जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यह घटना तब हुई जब 43 स्क्वाड्रन का एएन-32 विमान रोवरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में उतर रहा था। इस विमान में सामान लदा था।

प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे वायुसेना स्टेशन को सील कर दिया गया है और किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज़ोरदार धमाके की आवाज़ सुनाई दी और इलाका धुएं से भर गया। दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तेज़ी से घटनास्थल की ओर जाती देखी गईं।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल