Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश, गर्मी से राहत

जयपुर, 13 जून (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश हुई है और इससे अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां अभी जारी रहेंगी।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसर इस समय पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ नमी भी आ रही है। इसके असर से पिछले 24 घंटों में राज्य के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश सीकर के दांतारामगढ़ में 50 मिलीमीटर रही।

वहीं आज शनिवार को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन होने, 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।

विभाग का अनुमान है कि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी चार-पांच दिन 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना