Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त

गुवाहाटी, 13 जून (भाषा) असम के जोरहाट जिले में शनिवार को भारतीय वायु सेना का विमान एएन-32 उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान रोवरिया इलाके में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर उतर रहा था। वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं है।

उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा गोला शोभना

शोभना