Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

प्रयागराज में सुबह सैर पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज (उप्र), 13 जून (भाषा) प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति की कथित रूप से दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई।

उन्होंने बताया कि शिवकुटी के रहने वाले राम दुलारे कोइरी (70) कर्नलगंज थाना अंतर्गत लल्ला चुंगी चौराहे पर खड़े थे और तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद राम दुलारे को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों की पहचान हो गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा राजेंद्र सिम्मी

सिम्मी