Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुजफ्फरनगर में मोटरसाइकिल के सड़क पर डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 जून (भाषा) शामली जिले में मेरठ-करनाल राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात झिंझाना पुलिस थाना क्षेत्र में केरटू गांव के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरिओम (20) और परवीन कुमार (21) के रूप में हुई है।

झिंझाना थाना प्रभारी (एसएचओ) वीरेंद्र कसाना ने कहा कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर एक होटल से लौट रहे थे, तभी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई।

कसाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।’’

भाषा सं जफर गोला

गोला