Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

‘मिशन सुदर्शन चक्र’ से मजबूत होगी मिसाइल रक्षा प्रणाली: राजनाथ सिंह

हैदराबाद, 12 जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में घोषित ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ आधुनिक भारत की बहु-स्तरीय मिसाइल रक्षा प्रणाली बनने जा रहा है।

राजनाथ ने कहा कि यह प्रणाली न केवल सैन्य ठिकानों और अहम बुनियादी ढांचे की रक्षा करेगी, बल्कि नागरिक बुनियादी ढांचे और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली में ज़रूरत पड़ने पर निर्णायक प्रहार करने की क्षमता होगी और इसकी तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी।

उन्होंने कहा कि यह प्रणाली मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। वह यहां डीआरडीओ की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैबोरेटरी (डीआरडीएल) स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स में उन्नत हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ के ‘मिसाइल सिस्टम्स और स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स क्लस्टर’ की सराहना करते हुए कहा कि इसने भारत की तकनीकी उत्कृष्टता, रणनीतिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

भाषा आशीष रंजन

रंजन