Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पुणे पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का किया भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

पुणे, 12 जून (भाषा) पुणे पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें गेमिंग ऐप के जरिए लोगों को ठगा जा रहा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संतोष दत्ता वेंजाणेकर (47) और विनायक उर्फ दीपक मनोहर इक्के (40) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुंढवा थाने में कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने हडपसर और फुरसुंगी इलाकों में छापेमारी की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) तेजस्वी सातपुते ने कहा, ‘‘आरोपियों ने कथित तौर पर लोगों को गेमिंग ऐप पर पंजीकरण करने और निवेश के लिए बहकाया।’’

पुलिस को पता चला कि आरोपियों द्वारा संचालित कॉल सेंटर में 120 कर्मचारी काम कर रहे थे। इस कार्रवाई में 18.5 लाख रुपये, 690 ग्राम सोना, 2.5 किलो चांदी, 120 से अधिक कंप्यूटर, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई।

सातपुते ने कहा, ‘‘आरोपियों ने कर्मचारियों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बड़ी संख्या में सिम कार्ड हासिल किए थे और इन नंबरों का उपयोग धोखाधड़ी की गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। एक पिस्तौल भी जब्त की गई है और जांच जारी है।’’

भाषा खारी रंजन

रंजन