Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रेवंत रेड्डी की उड़ान का मार्ग परिवर्तित किया गया

हैदराबाद, 12 जून (भाषा) दिल्ली से आ रही इंडिगो की एक उड़ान को शुक्रवार को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी सवार थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रेड्डी की उड़ान दिल्ली से शाम करीब सात बजे रवाना हुई थी और उसे रात नौ बजे के आसपास उतरना था। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि उसे बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया।

रेड्डी 11 जून को नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी गए थे।

हैदराबाद के कई इलाकों में शुक्रवार रात बारिश हुई।

भाषा आशीष रंजन

रंजन