Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी: प्रधान

भोपाल, 12 जून (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को छात्रों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

तीन मई की परीक्षा को कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।

प्रधान ने भोपाल में पत्रकारों से कहा, ‘‘नीट परीक्षा 21 जून को फिर से होगी। आप सभी के माध्यम से मैं सभी नीट अभ्यर्थियों से अपील करता हूं कि वे आत्मविश्वास बनाए रखें और पढ़ाई पर ध्यान दें। पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी।’’

शिक्षा मंत्री शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंचे थे।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं समाज के सभी वर्गों से भी सहयोग देने की अपील करता हूं।’’

एक सवाल के जवाब में प्रधान ने कहा कि चिकित्सा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।

भाषा खारी मोटवानी रंजन

रंजन