Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कुपवाड़ा में ग्रामीणों ने पीओके के युवक को पकड़ा, अधिकारियों को सौंपा

श्रीनगर, 12 जून (भाषा) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के 19 साल के एक युवक को शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के करनाह क्षेत्र में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे अधिकारियों के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मुजफ्फराबाद के रहने वाले अशरफ खान को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने के बाद कुपवाड़ा जिले के करनाह क्षेत्र के मारी इलाके में ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने युवक को अधिकारियों को सौंप दिया, जो उससे पूछताछ कर रहे हैं।

भाषा रंजन आशीष

आशीष