Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

लेफ्टिनेंट जनरल घई को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स’ (डीजीएमओ) के तौर पर सेवा देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) का सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।

वह अभी भारतीय सेना के उप प्रमुख (रणनीति) के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

एनएससीएस के प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल हैं।

सूत्रों के मुताबिक घई, एनएससीएस के अगले सैन्य सलाहकार के तौर पर जनरल एन एस राजा सुब्रमणि की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) का पद संभाला है।

भाषा सुभाष खारी

खारी