Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अमेरिका: टेक्सास में गोलीबारी की घटना में संदिग्ध हमलावर समेत दो लोगों की मौत, नौ घायल

मिडलैंड (अमेरिका), 12 जून (एपी) टेक्सास के मिडलैंड में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में संदिग्ध हमलावर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मिडलैंड पुलिस ने बताया कि शहर के एक हिस्से में शुरू हुई गोलीबारी की घटना कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद समाप्त हो गई। यह घटनाक्रम अंततः एक पशु चिकित्सालय के पास जाकर खत्म हुआ।

पुलिस ने तत्काल यह नहीं बताया कि संदिग्ध की मौत किस परिस्थिति में हुई।

पशु चिकित्सालय के पास एक ऑटोमोबाइल बॉडी शॉप में काम करने वाली एंड्रिया मेंडियास ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान बगल में बंद पड़े पशु चिकित्सालय से किसी छोटे विस्फोट जैसी आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने भारी हथियारों से लैस कई पुलिसकर्मियों को तेजी से पार्किंग क्षेत्र में पहुंचते देखा। उनमें से कुछ इमारत के भीतर भी गए।

मेंडियास ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कम से कम 40 गोलियां चलने जैसी आवाजें सुनी थीं।

मेंडियास द्वारा बनाए गए वीडियो में बख्तरबंद पुलिस वाहन के पीछे से निकलते पुलिसकर्मी और इलाके में रोबोट तैनात करते सुरक्षा बल दिखाई दे रहे हैं।

मिडलैंड मेमोरियल अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चार लोगों की सर्जरी की जा रही है, जबकि पांच अन्य की हालत स्थिर बनी हुई है।

एपी

खारी रंजन

रंजन