Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों के परिजनों ने सरकार से मौके पर स्मारक बनाने का अनुरोध किया

अहमदाबाद, 12 जून (भाषा) एआई-171 विमान हादसे के पीड़ितों के रिश्तेदारों ने शुक्रवार को सरकार से मांग की कि मेडिकल कॉलेज हॉस्टल को दोबारा बनाने के बजाय दुर्घटना वाली जगह पर एक स्मारक बनाया जाए।

इस बीच, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) के अध्यक्ष सी.एस. रंधावा ने अफसोस जताया कि प्रशासन ने इस दुखद घटना की पहली बरसी पर देश में कहीं भी पीड़ितों के लिए कोई श्रद्धांजलि सभा आयोजित नहीं की।

भावनगर के रहने वाले नीलेश सेंटा, जिन्होंने 12 जून, 2025 को लंदन जाने वाले एयर इंडिया विमान के हादसे में अपने भाई और बहन को खो दिया था, ने कहा, 'हम सरकार से मांग करते हैं कि नया हॉस्टल बनाने के बजाय दुर्घटना वाली जगह पर एक स्मारक बनाया जाए, ताकि हर कोई इसे याद रख सके।'

इस दुखद घटना की पहली बरसी पर 150 से ज़्यादा परिवार पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए जिस कार्यक्रम में इकट्ठा हुए थे, वहां सेंटा ने भी अपना संबोधन दिया।

गुजरात सरकार ने पहले ही मेडिकल कॉलेज के उस हॉस्टल कॉम्प्लेक्स की जगह पर 105 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नया हॉस्टल बनाने का फ़ैसला किया है, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण विमान के टकराने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

भाषा

राखी रंजन

रंजन