Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अमेरिका: टेक्सास में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

मिडलैंड (अमेरिका), 12 जून (एपी) टेक्सास के मिडलैंड में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेक्सास की महापौर लोरी ब्लोंग ने इसकी जानकारी दी।

उधर, पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के लगभग दो घंटे बाद भी संदिग्ध व्यक्ति और पुलिस अधिकारियों के बीच गतिरोध जारी रहा।

गोलीबारी सुबह करीब आठ बजे शहर के एक हिस्से में शुरू हुई और फिर एक पशु चिकित्सालय के पास रुक गई।

पशु चिकित्सालय के पास एक ऑटोमोबाइल बॉडी शॉप में काम करने वाली एंड्रिया मेंडियास ने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे कम से कम 40 गोलियां चलाई गईं।

मेंडियास द्वारा बनाए गए वीडियो में कई पुलिस अधिकारी एक बख्तरबंद पुलिस वाहन के पिछले हिस्से से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। पुलिस इलाके में रोबोटिक वाहन भी भेज रही थी।

मिडलैंड मेमोरियल अस्पताल ने बताया कि चार मरीज ऑपरेशन रूम में हैं और पांच अन्य की हालत स्थिर है।

एपी संतोष रंजन

रंजन