Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बांदा में थाने के भीतर परामर्श सत्र के दौरान पिता ने की बेटी की हत्या

बांदा (उत्तर प्रदेश), 12 जून (भाषा) बांदा जिले के बदौसा थाने में शुक्रवार को एक परामर्श सत्र के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर अपनी बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि बदौसा थाने में परामर्श सत्र के दौरान कस्बे की इंदिरा कॉलोनी निवासी सत्य कुमार चौहान (55) ने चाकू से हमला कर अपनी बेटी शिवानी (19) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिवानी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शिवानी की मां रन्नो की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिवानी अपने पड़ोसी ललित वर्मा (20) के साथ घर से चली गई थी और 18 मई को उससे विवाह कर लिया था। इस मामले में ललित के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज थी।

उन्होंने बताया कि एक उपनिरीक्षक ने मध्यप्रदेश के सतना जिले के बरौंधा क्षेत्र से युवती और युवक को बरामद किया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत कराने के लिए थाने में परामर्श सत्र आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, परामर्शदाता थाने के एक कमरे में युवती, उसके पिता और मां को परामर्श दे रहे थे तभी सत्य कुमार चौहान कथित तौर पर गुस्से में आ गया और अपने साथ लाए चाकू से बेटी पर हमला कर दिया।

भाषा सं आनन्‍द खारी

खारी