Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप एफआईटीटीआर में निवेश किया

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रोहित शर्मा के निवेश की राशि के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

शर्मा ने कंपनी के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में की थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘...रोहित को अपने व्यक्तिगत मूल्यों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ कंपनी का गहरा सामंजस्य मिला, जिससे उन्होंने एंबेसडर बनने से लेकर एक निवेश्क और इक्विटी साझेदार बनने का सफर तय किया।’’

एफआईटीटीआर के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र चौकसे ने कहा, ‘‘मुझे और हमारी टीम को प्रसन्नता है कि रोहित के साथ हुई चर्चाओं का परिणाम उनके निवेशक और भागीदार के रूप में हमारे साथ जुड़ने के रूप में सामने आया।’’

भाषा यासिर रमण

रमण