Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल ने चुनाव में मिली हार के लिए आई-पैक को जिम्मेदार ठहराया

कोलकाता, 12 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के अपने सबसे बुरे अंदरूनी संकट से जूझने के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए राजनीतिक परामर्श फर्म ‘आई-पैक’ को जिम्मेदार ठहराया।

मंडल ने पार्टी के बागी नेताओं का बचाव किया और कहा कि संगठन में उनका भविष्य उचित ‘‘सम्मान’’ मिलने पर निर्भर करता है।

मंडल ने ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को पार्टी के ‘‘पतन’’ के लिए परोक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया।

मंडल ने अभिषेक द्वारा उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल उठाने की बात याद दिलाते हुए कहा कि ‘‘राजनीति में कहीं ज़्यादा युवा और कम अनुभवी व्यक्ति से उपदेश सुनना, स्वीकार करना मुश्किल है।’’

मंडल ने आई-पैक पर टीएमसी को जमीनी स्तर पर कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि यह फ़र्म जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक वित्तीय गड़बड़ियों का पर्याय बन गई है।

बोलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मंडल ने कहा, ‘‘जब 1998 में पार्टी बनी थी, तब आई-पैक नहीं थी। कोई विशेषज्ञ या रणनीतिकार भी नहीं थे। हम जैसे कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी को खड़ा किया। हमने उनके बिना चुनाव जीते और सत्ता हासिल की। ​​फिर बाद में हमें उनकी ज़रूरत क्यों पड़ी?’’

मंडल ने दावा किया कि कांग्रेस से दूरी बनाकर पार्टी ने गलती की थी। उन्होंने याद दिलाया कि टीएमसी इसी सबसे पुरानी पार्टी के साथ गठबंधन करके ही सत्ता में आई थी।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश