Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

विजयन ने केरल के गृह मंत्री चेन्निथला को भाजपा नेता मेजर रवि के खिलाफ शिकायत दी

तिरूवनंतपुरम, 12 जून (भाषा) केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने शुक्रवार को राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को भाजपा नेता मेजर रवि के खिलाफ एक शिकायत दी।

यह शिकायत अभिनेता इनोसेंट के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर की गई।

विजयन के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि चेन्निथला के अलावा, राज्य के पुलिस प्रमुख रावाडा चंद्रशेखर को भी शिकायत दी गई है, जिसमें रवि की टिप्पणियों और उसके बाद उस पर आधारित मीडिया अभियान की जांच की मांग की गई है।

बयान में कहा गया है कि रवि ने टिप्पणी की थी कि तत्कालीन मुख्यमंत्री विजयन, इनोसेंट को श्रद्धांजलि देने के लिए 56 कार, 560 पुलिसकर्मियों और दमकल की 10 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे।

इसमें कहा गया है कि इसके बाद, कई मीडिया संस्थानों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना के मनगढ़ंत वीडियो और तस्वीरें प्रसारित की हैं।

विजयन के कार्यालय ने बताया कि शिकायत के साथ उस दिन के असली और एआई का इस्तेमाल कर तैयार किये गए वीडियो के लिंक भी उपलब्ध कराये गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि मीडिया में चलाए गए आपराधिक और मानहानि वाले अभियान के पीछे एक साजिश है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वैज्ञानिक जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

भाषा सुभाष शफीक

शफीक