Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

क्यूसीआई, एफडीडीआई ने चमड़ा क्षेत्र में गुणवत्ता व्यवस्था मजबूत करने के लिए किया समझौता

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) और फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) ने चमड़ा एवं जूता क्षेत्र में गुणवत्ता, परीक्षण, मान्यता और कौशल विकास व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक समझौता किया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में यह कहा गया।

बयान के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत क्यूसीआई मान्यता संबंधी सिद्धांतों, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों और संबंधित मानकों पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

इसके अलावा, परिषद सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए गुणवत्ता, परीक्षण, मान्यता और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी सहयोग करेगी।

भाषा योगेश रमण

रमण