Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

राजस्थान: मुख्यमंत्री ने देखी ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म

जयपुर, 12 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म देखी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत भी मौजूद थीं।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम‘ की भावना और समाज के प्रति संवेदनशीलता ही नागरिक की सबसे बड़ी पहचान होती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर अपना सर्वस्व समाज और देश के लिए समर्पित करने वाले गुमनाम नायकों की प्रेरक गाथा को फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सभी समाज में सेवा एवं सहयोग के लिए आगे बढ़े। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए नर्सों को सम्मानित भी किया गया।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी