Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन के दौरे पर केरल पहुंचे

तिरुवनंतपुरम, 12 जून (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को केरल के तीन दिन के दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे। इस दौरान वह संगठन के शताब्दी समारोह के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भागवत शुक्रवार शाम हवाई मार्ग से राज्य की राजधानी पहुँचे।

सूत्रों के अनुसार, वह आरएसएस के शताब्दी समारोह के तहत तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में आयोजित होने वाले व्याख्यान कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भागवत 13 जून को शाम 4.30 बजे तिरुवनंतपुरम के उदय पैलेस कन्वेंशन सेंटर में आमंत्रित लोगों की सभा को संबोधित करेंगे।

वह कार्यक्रम के दौरान दर्शकों से बातचीत भी करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे।

सूत्रों के अनुसार, 14 जून को शाम 4.30 बजे त्रिशूर के पुझक्कल स्थित हयात रीजेंसी में भी इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यात्रा के दौरान, भागवत अमृतपुरी जाएंगे और आध्यात्मिक नेता माता अमृतानंदमयी से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, केरल में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद, वह 15 जून की सुबह कोच्चि हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप