(तस्वीर के साथ)
देहरादून, 12 जून (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल जन-कल्याण, सुशासन और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।
देहरादून में भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए, धामी ने उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
उन्होंने बताया कि मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर 12 साल तक सेवा करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर 2026 को मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कुल कार्यकाल को मिलाकर, सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लेंगे।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रहीं।
उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारें सिर्फ शिलान्यास करती थीं और जनता उद्घाटन का अनिश्चित काल तक इंतजार करती रहती थी।
धामी ने कहा कि अब मौजूदा भाजपा सरकार के तहत शुरू की गईं परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाती हैं।
धामी ने दावा किया कि जहां कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी मिटाने के नारे लगाए, वहीं मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी से बाहर निकाला।
भाषा शफीक धीरज
धीरज