Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में वार्षिक लेखा को मंजूरी

मुंबई, 12 जून (भाषा) टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में वार्षिक लेखा को मंजूरी दी गयी।

सूत्रों के अनुसार, समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में यह बैठक कंपनी के मुख्यालय बॉम्बे हाउस में हुई।

पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई बैठक करीब चार घंटे तक जारी रही। बैठक में वार्षिक लेखा और लाभांश की समीक्षा की गयी।

सूत्रों ने बताया कि टाटा ट्रस्ट विभिन्न कंपनियों के माध्यम से टाटा संस में 66 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के कंपनी के सालाना लेखा जोखा को मंजूरी दी।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में चर्चा में रहे चंद्रशेखरन के कार्यकाल के विस्तार और होल्डिंग कंपनी के संभावित शेयर बाजार सूचीबद्धता प्रस्ताव जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में कोई बात नहीं हुई।

नोएल टाटा, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने के पक्ष में नहीं हैं। निवेश कंपनी टाटा संस को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शीर्ष-15 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में वर्गीकृत किया है, जिन्हें सूचीबद्ध होना अनिवार्य है।

भाषा यासिर रमण

रमण