Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ब्राजील के 1970 विश्व कप विजेता डिफेंडर ब्रिटो का निधन

मॉरिसटाउन (अमेरिका) 12 जून (एपी) ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के डिफेंडर ब्रिटो निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे।

ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने बृहस्पतिवार को निधन की जानकारी दी लेकिन इसके कारणों का विवरण नहीं दिया गया।

ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 61 मैच खेले। 1966 विश्व कप में भी वे टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने विल्सन पियाजा के साथ मिलकर मजबूत रक्षापंक्ति बनाई।

ब्राजील फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष समीर यॉक्स ने कहा, 'ब्रिटो ब्राजील फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान डिफेंडरों में से एक थे। 1970 विश्व कप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।'

उन्होंने कहा, 'मैं अपने देश के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका संघर्षशील स्वभाव हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।'

ब्रिटो 1971 के कोपा रोका और 1972 के तासा इंडिपेंडेंसिया जीतने वाली ब्राजील टीम का भी हिस्सा रहे थे।

ब्राजील ने अब तक रिकॉर्ड पांच बार विश्व कप जीता है और वह छठे खिताब की शुरुआत शनिवार को मोरक्को के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

एपी आनन्द

आनन्द